Advertisements
Spread the love

पोटका के हाता रामगढ़ आश्रम में राष्ट्रीय सुंडी समाज के बैनर तले एक दिवसीय निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन…

 

जमशेदपुर /पोटका :अभिजीत सेन।

Advertisements

पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता स्थित रामगढ़ आश्रम में राष्ट्रीय सुंढी समाज की और से रविवार 29- 9- 2024 को एक दिवसीय निशुल्क होम्योपैथि चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे मुख्य अतिथि रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि गोड्डा के पूर्व सांसद सूरज मंडल, राष्ट्रीय सुंढी समाज के महासचिव अनूप मंडल, केंद्रीय अध्यक्ष कीर्तिवास मंडल, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट अजय मंडल समेत कई लोग कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम का उद्घाटन गोड्डा के पूर्व सांसद सूरज मंडल के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया। जीसके पश्चात जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो शिविर में उपस्थित हुए। राष्ट्रीय सुंढी समाज के द्वारा पौधा एवं अंग वस्त्र देकर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद सूरज मंडल एवं अन्य को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद विद्युत वरण महतो ने दो शब्द कहते हुए आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय सुंढी समाज जगह दिलाने का काम करें, मैं भवन निर्माण का काम कराएंगे,

उन्होंने कहा राष्ट्रीय सुंढी समाज के द्वारा , इस तरह निशुल्क होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना, एक अच्छी पहल है जो कि समाज को आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है। मौके पर सांसद पीए जसवंत महतो, निखिल मंडल, सुबोध मंडल, मोहितस’ मंडल, निरंजन मंडल , लखन मंडल, जन्मेजय सरदार, दुखनी माई सरदार, मनोज सरदार, देवी कुमारी भूमिज, सीमा मंडल, बकुल रानी मित्र ,ममता लाल आदि उपस्थित रहे।

You missed