Advertisements
Spread the love

गम्हरिया मीरूडीह रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश, ट्रेन की चपेट में आने से हादसे की आशंका…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिला आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्को नगर के निकट मीरूडीह फाटक के पास मिली एक लाश पुलिस ने कब्जे में लिया। गुरुवार 3 अक्टूबर दोपहर के लगभग 12:30 बजे वास्को नगर के मीरुडीह रेल्वे फाटक के निकट लाईन में एक व्यक्ति की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना गम्हरिया जंक्शन स्टेशन में तैनात रेलवे पुलिस को दी गई।

जहां रेलवे पुलिस एवं आरआईटी थाने के पुलिस टीम के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिस व्यक्ति का शव मिला है वह अर्धनग्न स्थिति में है एवं उसके साथ एक पानी का बोतल भी मौजूद है अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति शौच करने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा होगा। इस बीच किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। छानबीन करने के बाद मृतक का नाम आलोक कुमार दास बताया गया है।

You missed