
ग्राम प्रवास के दौरान भाजपा नेता ने शुरू किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा…
सरायकेला: संजय मिश्रा : भाजपा नेता रमेश हांसदा द्वारा घोषणा किए गए ग्राम प्रवास के तहत उन्होंने बुरूडीह पंचायत के संथालडीह, बुरूडीह, चंपाईडीह, हूदू पंचायत के पोडाडीह, जंगलीखास पालोबेडा गांवों का दौरा किया। इस दौरान वे कई गांवों में बैठक कर लोगों से मिले और उनका हाल चाल जाना। इस दौरान बुरूडीह पंचायत चंपाईडीह गांव की एक आदिवासी महिला सविता टुडु से मिली। उन्होंने बताया कि उनके पति का देहांत हो गया है।

राशन कार्ड उनके नाम से है, मगर बीते एक साल से उनको राशन नहीं मिल रहा है। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उनकी बातो को गंभीरता से लिया और उन्हें आश्वासन दिया कि किस कारण से राशन नहीं मिल रहा है, जिला आपूर्ति पदाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे और जांच की मांग करेंगे। दौरे के क्रम में चिन्मय महतो, बाबुराम मार्डी, सुकलाल महतो, वीर सिंह मूर्मू, मनशा मूर्मू, दुर्गा मुंडा, पाण्डुराम सरदार साथ रहे।
Related posts:

