Advertisements
Spread the love

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री मीरा मुंडा पहुंची कोलाबीरा; लोगों से मिलते हुए जिप सदस्य शंभू मंडल के साथ दो विद्युत ट्रांसफार्मरों का किये उद्घाटन…

सरायकेला : संजय मिश्रा । पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री मीरा मुंडा क्षेत्र दौरे के क्रम में शुक्रवार की शाम कोलाबीरा पहुंची। जहां उन्होंने जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल के साथ लोगों से मिलते हुए उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रयास से विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए 200 केवीए और जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल के प्रयास से उपलब्ध कराए गए 100 केवीए शक्ति के ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मिलन कुंभकार, सुरेश पाल, लव किशोर महतो, कृष्ण कर्मकार और नित्यानंद नायक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You missed