Spread the love

आजसू को समर्थन देकर जिताने के बाद खुद को ठगा महसूस करते हैं भाजपा कार्यकर्ता, अमर बावरी को बाहरी बताना कहीं आजसू को भारी न पड़ जाए….

 

रामगढ़ : इन्द्रजीत कुमार (ब्यूरो)

Advertisements
Advertisements

शनिवार को भाजपा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने अपने आवासीय कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में उन्होंने पत्रकारों को बताया की इस बार 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता खुद का प्रत्याशी चाहते हैं। यही बात हम आपके औंर अन्य माध्यमों से केंद्र तक पहुंचाना चाहते हैं। पिछले उपचुनाव में भी हम सभी ने पूरी तान्यमयता औंर समर्पण भाव से आजसू पार्टी को अपने छोटे भाई की भूमिका में रखते हुए। अपना समर्थन देकर चुनाव जितवाया गया।

उपचुनाव जीतने के बाद आजसू पार्टी ने न तो औपचारिक रूप से कभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोई बैठक किया औंर न ही धन्यवाद दिया गया। इसके उलट चंदनक्यारी से आजसू पार्टी के पूर्व विधायक द्वारा भाजपा विधायक सह सदन में प्रतिपक्ष के नेता अमर बावरी को पश्चिम बंगाल से आया बोलकर न सिर्फ गंठबंधन धर्म को ठेंगा दिखाया गया। बल्कि उनका ये बयान आजसू पार्टी की विधानसभा में मिले तीन विधायकों की संख्या शून्य करने का कारण भी बनेगा। इस बार रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अकेले चुनाव लडने का मन बना लिया हैं। जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औंर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीनाथ का खड़ाऊ रखकर इस बार चुनाव लडने को तैयार हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रणंजय कुमार ने पत्रकारों के माध्यम से केंद्र सरकार से कमल फूल को चुनाव लड़वाने का आवाह्न की गई। रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने बताया कि करीब 20 वर्षों बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी के बाद मुझे मौका दिया गया था। जिसके पश्चात भाजपा को यहां से करीब 37 हजार वोट प्राप्त हुए थे। जिसमें रामगढ़ शहरी क्षेत्र का मत प्रतिशत सत्तासी प्रतिशत रहा था। जो आंकड़े आज आप सभी के पास मौजूद हैं। पत्रकारों द्वारा जयराम महतो के वोटबैंक औंर प्रभाव से भाजपा को क्या नुकसान होगा। पत्रकारों से पूछे जाने पर कुंटू बाबू ने बताया कि अब परिस्थिति औंर बदली हैं।

जेबीकेएस से आजसू पार्टी को खतरा हैं। दोनों राजनीतिक दल किसी खास जाति को ही अपना वोटबैंक समझकर समाज को जातियों में बांटते आए हैं। इसके साथ ही जयराम महतो द्वारा बाहरी-भीतरी का आग लगाने से भाजपा को लाभ मिला हैं, क्योंकि वे लोग आज भाजपा से जुड़ चुके हैं। जो भले यहां के खतियानी न हो। उनका जन्म यहीं हुआ हैं। शायद पूर्व में वो किसी अन्य पार्टियों का समर्थन किया करते थे। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रवाद की राजनीति करती हैं। जिसमे सबका साथ-सबका सबका विकास समाहित होता हैं। इस बार रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा का कमल अवश्य खिलेगा। प्रेसवार्ता में कैंट मंडल,ग्रामीण,नगर परिषद सहित गोला, चितरपुर, दुलमी एवं बरलंगा मंडलों से सैकड़ों की संख्या कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Advertisements

You missed