Advertisements
Spread the love

अपनी मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कर्मियों जिला कार्यालय पर दिया एकदिवसीय धरना…

सरायकेला : संजय मिश्रा । अपनी मांगों के समर्थन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कर्मी संघ सरायकेला-खरसावां और झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी संघ सरायकेला-खरसावां ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया।

Advertisements

इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी संघ के जिला अध्यक्ष कृष्णा महतो एवं सचिव सांत्वना जेना ने बताए कि राज्य स्तरीय झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में शनिवार को एक दिवसीय धरना के पश्चात मांगे नहीं पूरी होने पर आगामी साथ एवं 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के रांची आवास के समक्ष प्रदेश स्तरीय धरना दिया जाएगा।

इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कर्मी संघ द्वारा तीन सूत्री मांगों 50% वेतन वृद्धि, पेंशन, ईपीएफ एवं मेडिकल भत्ता का लाभ दिए जाने तथा 10 साल से सेवारत कर्मियों का सीधा समायोजन सरकार द्वारा किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया गया। संघ की सचिव अंजू आल्डा ने बताये कि चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में मांगे नहीं पूरी होने पर आगामी साथ एवं 8 अक्टूबर को जेईपीसी कर्मी संघ के साथ रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना पर बैठा जाएगा।

You missed