Spread the love

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरायकेला ने मनाया विजयादशमी उत्सव…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक सरायकेला द्वारा विजयादशमी उत्सव का आयोजन सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम के शाखा मैदान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला के वरिष्ठ अधिवक्ता कामाख्या प्रसाद दुबे एवं बौद्धिककर्ता के रूप में क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार उपस्थित रहे। संघ के जिला संचालक सत्यनारायण लाल अग्रवाल की देखरेख में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

जिसमें जिले भर के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया। इस अवसर पर सभी खंडों से स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर 11:00 बजे पथ संचलन निकाला गया। पूरे नगर का भ्रमण करते हुए स्वयंसेवक बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचे। दोपहर 12:00 बजे निर्धारित समय सारणी के अनुसार बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बौद्धिक कार्यक्रम में जिला संघचालक, मुख्य अतिथि एवं मुख्य बौद्धिककर्ता ने मंच पर स्थान ग्रहण किया। जिला कार्यवाह मनोज सिंह ने मंचासीन अतिथियों का परिचय करवाया। नगर बौद्धिक प्रमुख नारायण कुमार ने मंच संचालन किया।

मुख्य अतिथि कामाख्या प्रसाद दुबे ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना की पृष्ठभूमि पर अपने विचार रखें और संघ के उद्देश्यों को स्वयंसेवकों के सामने रखा। इसके बाद मुख्य बौद्धिक कर्ता अजय कुमार ने विजयादशमी उत्सव एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ हिंदू समाज को संगठित एवं सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य कर रहा है। जिसका मूल लक्ष्य भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने स्वयंसेवकों को नियमित रूप से शाखा आने का आवाहन किया और कहा कि संघ की कार्य प्रणाली शाखा से शुरू होती है और यहीं से कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है।

इसलिए संघ की सारी गतिविधि शाखा से जुड़ी हुई है। हमें अपने व्यस्त समय में से प्रतिदिन 1 घंटे का समय संघ कार्य के लिए निकालना चाहिए। वर्ष 2025 संघ के लिए शताब्दी वर्ष है। इस निमित्त स्वयंसेवकों का दायित्व और बढ़ जाता है। संघ का प्रसार मंडल तथा इसकी पवित्र विचारधारा गांव तक पहुंचे इसके लिए स्वयंसेवकों को और अधिक समय देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिले भर के सभी प्रखंडों के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisements

You missed