Advertisements

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात की हुई मौत…

सरायकेला: संजय मिश्रा । जमशेदपुर-राजखरसावां थर्ड लाइन 272/19A-272/17A डोमजुरी उलीडीह पुलिया सीनी की समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के साथ ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसके साथ ही उसकी पहचान और घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी गई है। सीनी ओपी प्रभारी ने बताया कि यदि 72 घंटे के भीतर मृतक की पहचान नहीं हो पाती है तो अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी।