Advertisements

एनजीटी की रोक हटते ही अवैध बालू कारोवार शुरू, अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जप्त…
सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत कालाबेरिया टेंटोपोसी मार्ग में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने जप्त कर लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति को गुप्त सूचना मिली थी कि राजनगर थाना क्षेत्र में नदी से बालू की अवैध निकासी धड़ल्ले से किया जा रहा है
Advertisements

तत्पश्चात खनन पदाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी की। छापामारी के दौरान टेंटोपोसी मार्ग से एक ट्रैक्टर को जप्त कर नदी से निकलने वाले चार ढोंगी नाव को भी नष्ट कर दिया है। वही खनन विभाग की दबिश पड़ते ही वाहन चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गए हैं।
Related posts:
भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर नपं उपाध्यक्ष के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार करने वालों के ...
Saraikela : जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना दे रहे एनआईटी कर्मियों के परिजनों से मिलकर दिया नैतिक समर्थन...
SARAIKELA : महिलाओं के लोन के पैसे अपने खाते में डलवा कर धोखा घड़ी करने के मामले की शिकायत भुक्तभोगी...

