Advertisements
Spread the love

सहायक शिक्षक की इलाज के क्रम में हुई मौत… शिक्षक समाज में जताया शोक…

सरायकेला: संजय मिश्रा। सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नारायणडीह में पद स्थापित एवं कार्यरत सहायक शिक्षक रणविजय कुमार प्रधान का बुधवार की सुबह तकरीबन 9:45 बजे निधन हो गया। जिसके बाद शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

उनके अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे शिक्षक अजीत गिरी, महेंद्र, राजेश रंजन, पीयूष रंजन, अमित, मुकेश, मोतीलाल रजक एवं प्रकाश ने बताया कि स्वर्गीय रणविजय कुमार प्रधान 4 अक्टूबर 1994 को सेवा में योगदान किए थे। और काफी दिनों से अस्वस्थ रहने के कारण ब्रह्मानंद हॉस्पिटल में इलाजरत थे। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय रणविजय कुमार प्रधान मृदु भाषी एवं मिलनसार होने के साथ-साथ शिक्षा और छात्रों के लिए समर्पित थे।

You missed