Advertisements
Spread the love

ईचागढ़ के मिलन चौक में हुई आजसू व भाजपा की संयुक्त बैठक…

चांडिल: कल्याण

Advertisements

ईचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक में आजसू व भाजपा की संयुक्त बैठक हुई। बैठक को आजसू उम्मीदवार हरे लाल महतो, भाजपा जिला महामंत्री मधु सूदन गोराई, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवशीष राय, ठाकुर दास महतो, पूर्व जिला परिषद भूषण मुर्मू, मनोरंजन महतो, मण्डल अध्यक्ष फटिक गोराई, अनिल सिन्हा आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर आजसू एवं भाजपा द्वारा संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार करने पर चर्चा किया गया। मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय ने कहा कि भाजपा के एक एक कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार हरेलाल महतो के पक्ष में काम कर रहे हैं। हम सभी सामुहिक प्रयास पर विश्वास रखते हैं। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो, शिशिर प्रमाणिक, मनोरंजन महतो, तुलसी महतो आदि उपस्थिति थे।

You missed