
हिरणपुर – शुक्रवार को हिरणपुर व्यवसायी संघ के कार्यक्रम आयोजित कर दिवंगत व्यवसायियों को श्रद्धांजलि दी गई। वही बाजार के दुकानों को पूरी तरह बन्द रखा। इसके पूर्व बाजार के व्यवसायी धुव्रज्योति सेन , साधन दता ,अब्दुल लतीफ शेख , जहांगीर शेख , शमशेर अंसारी व बबलू लू की मृत्यु हो गई थी। इसको लेकर उपस्थित सभी व्यवसायियो ने दिवंगत व्यापारियो के तस्वीर पर पुष्प सुमन अर्पित कर श्ऱ़द्धांजली दी । व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार साहा ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व दिवंगत हुए व्यापारी साधन चन्द्र दत्ता के निधन से हम सभी मर्माहत है। इसके पूर्व कोरोना काल के दौरान भी कई व्यापारियो को हमने खोया है। उन सबो के परिवार प्रति हमारी संवेदना है। इस मौके पर संघ के पिंटू भगत , राजू शील , मुन्ना भगत , शंकर स्वर्णकार , आदि उपस्थित थे।
Related posts:
रामगढ़:जिला नियोजन एवं श्रम अधीक्षक कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा...
Saraikela News : देशभक्ति का जज्बा दिलों में होना चाहिए, हर घर के साथ दिलों में लहराएगा तिरंगा......
SARAIKELA : Asking for annual fee by St. Francis School during the Corona period Wrong: Manoj Kumar ...

