Advertisements
Spread the love

सरायकेला। हाट बाजार और भीड़भाड़ वाले जगहों में लोगों के मोबाइल पर हाथ साफ करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सरायकेला खरसावां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसके तहत प्रमुख रूप से कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में सक्रिय अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के 9 आरोपियों को कुल 75 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने मामले का खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि बीते 23 सितंबर को खरसावां साप्ताहिक हाट में कुछ लोगों का मोबाइल चोरी होने की बात प्रकाश में आने पर पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से एक व्यक्ति को चोरी के दो मोबाइल के साथ पकड़ा गया। पकड़ाई व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि मोबाइल चोर गिरोह के रूप में काम कर रहा है। और इसके गिरोह के अन्य सदस्य साहेबगंज एवं वर्धमान से आकर खरसावां, सरायकेला, कोलाबीरा, सीनी, कांड्रा, गम्हरिया, मानगो एवं साकची आदि क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाली जगहों से आम जनता के मोबाइल चोरी कर लेते हैं।

इसी क्रम में वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार एक विशेष छापामारी टीम गठित कर 24 सितंबर को खरसावां बेहरासाई से संदिग्ध हालत में राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ निवासी 24 वर्षीय मिथुन मंडल को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से चोरी के 9 मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ के क्रम में मिथुन ने अपने अन्य साथियों के विषय में बताया कि पारडीह के पास ये लोग भाड़े के मकान में रहकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। मिथुन के बयान और निशानदेही के आधार पर सदर कोर्ट सरायकेला के पास से वर्धमान जमुड़िया के निघा निवासी एक नाबालिग युवक एवं साहेबगंज तलझारी के पहाड़पुर निवासी एक नाबालिग युवक को 15 मोबाइल के साथ, गम्हरिया थाना के पास से राजमहल के तीनपहाड़ निवासी 25 वर्षीय चंदन महतो को 9 मोबाइल के साथ एवं पारडीह काली मंदिर के पास भाड़े के मकान में रह रहे 5 लोग वर्धमान जमुड़िया के निघा निवासी 41 वर्षीय किरतन नुनिया, वर्धमान जमुड़िया के ही निघा इमली धोड़ा निवासी 18 वर्षीय राहुल नुनिया, वर्धमान जमुड़िया के ही निधा इमली धोड़ा निवासी 18 वर्षीय राहुल पासवान, वर्धमान जमुड़िया के ही निघा निवासी 40 वर्षीय राम दुलार पंडित एवं आसनसोल रानीगंज के धमरा पत्थर खदान निवासी एक नाबालिग युवक को कुल 42 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि यह सभी मुख्य रूप से साहेबगंज तीनपहाड़ एवं जमुड़िया वर्धमान जिले के रहने वाले हैं।

और ट्रेनों से ये जमशेदपुर आते हैं। एवं वही भाड़े के मकान में रहकर पूरे कोल्हान क्षेत्र में हरेक साप्ताहिक बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले जगहों में जाकर मोबाइल चोरी करने की घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त ग्रुप बाहर से आकर सरायकेला और जमशेदपुर के इलाकों में काफी सक्रिय गिरोह के रूप में कार्य कर रहा है। बरामद किए गए सभी 75 मोबाइल ब्रांडेड स्मार्टफोन है। और पूरे घटना के उद्भेदन को लेकर छापामारी टीम में खरसावां थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक, आमदा ओपी प्रभारी नौसद आलम, खरसावां थाना के परि पुलिस अवर निरीक्षक राजू राणा, परि पुलिस अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार, परि पुलिस अवर निरीक्षक अनूप रंजन बाखला, गम्हरिया थाना के परि पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, परि पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार सहित खरसावां थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे।

You missed