Spread the love

कुकडू हाट तोला मैदान में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ मेला आयोजित

Advertisements
Advertisements

रिपोर्ट – जगबंधु महतो

सरायकेला जिला के कुकडू प्रखंडअंतर्गत कुकडू हाट तोला मैदान के समीप एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन बुधबार को किया गया है। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, कुकडू अंचलाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान, तिरुलडीह पीएचसी प्रभारी डॉ हरेंद्र सिंह मुंडा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में सामान्य जांच, टीबी, मलेरिया जांच, कुष्ट रोग जांच, ब्लड शुगर, ब्लड जांच, किशोरी स्वस्थ, परिवार नियोजन, आयुष्मान कार्ड, योगा समेत कुल 15 स्टॉल लगाया गया था। हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। वहीं, तिरुलडीह पीएचसी के प्रभारी डॉ हरेंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि लोग छोटी- छोटी बीमारी होने पर झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं। तिरुलडीह पीएचसी में जरुरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं भी चला रही है, बस लोगों में जागरूकता लाने की जरुरत है। स्वास्थ्य मेला में आइसीडीएस की सुपरवाइजर मीनाक्षी पांडेय, कुकडू पंचायत की मुखिया राधिका सिंह मुंडा, डॉ अनुपम घोषाल, डॉ रवि सिंह, डॉ नीलम भूषण आदि उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …