Advertisements
Spread the love

15वीं वित्त आयोग के अध्यक्ष का विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

Advertisements

सरायकेला(रिपोर्ट – जगबंधु महतो):- रांची से आई 15वीं वित आयोग की टीम को सरायकेला प्रखंड कार्यालय परिसर में परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत कर और प्रखंड कर्मियों के द्वारा आम के पत्ते के टोपी और माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद प्रखंड के अंतर्गत संचालित
योजनाओं की समीक्षा को लेकर 15वीं वित्त आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रखंड में चल रहे योजनाओं की समीक्षा और कार्य प्रगति की अद्यतन स्थिति की जायजा लिया। साथ ही उचित मार्गदर्शन दिया। बैठक में सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ल, प्रशिक्षु आईएएस रजत कुमार, पीडी आशीष अग्रवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अस्मिता सिंह, अंचलाधिकारी भोले शंकर महतो और प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी गागराई सहित प्रखंड कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।