
रांची : 22 वर्षों बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों को अंग वस्त्र दे कर किया सम्मान
रिपोर्ट : अर्जुन कुमार

राँची : गोंदली पोखर हाई स्कूल 2003 मैट्रिक बैच से सफल विद्यार्थियों ने शिक्षक – विद्यार्थी मिलन समारोह का आयोजन गेतलसुद डेम के समीप किया । समारोह का नेतृत्व प्रदीप कुमार महतो किया । शिक्षकों के पहुंचते ही सभी विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए गंतव्य स्थल तक सम्मान सहित लाया गया । सभी विद्यार्थियों ने बारी बारी से सभी शिक्षकों का अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया और सबों ने शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया ।
गोंदली पोखर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार महतो ने बताया, इस तरह के मिलन समारोह के आयोजन से गुरु शिष्य की दूरियां समाप्त होगी और शिष्य का गुरु के प्रति सम्मान को देखकर अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगा । साथ ही साथ सभी विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य की उन्होंने कामना किया । शिक्षक में बृजलाल महतो, खेदना महतो, दिलीप महतो, अरुण महतो, मोहन महतो, सुजीत महतो, नेपाल, लखीराम, धनेश्वर, बलराम, सखिचन्द महतो, बिना, बसन्ती, बिमला, कमला के अलावा ५० से अधिक विद्यार्थी मौजूद थें ।
