जमशेदपुर : अज्ञात कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट : दीप पाल
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंपनी हरिजन बस्ती निवासी अनीश मुखी को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस वक्त हुई जब अनीश दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घायल अनीश को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी देते हुए अनीश की मां केसरी मुखी ने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
Related posts:
Jamshedpur News : जमशेदपुर टेल्को में 4 लाख 50 हजार की चोरी मामले का किया खुलासा, दूकानदार सहित तीन...
Ranchi : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी, रांची डीसी और एसएसपी को भेजा समन जारी, रांची डीसी ने न...
कुकड़ू में अवैध बालू-पत्थर माफियाओं पर बरसीं मधुश्री महतो, बोलीं- ओवरलोड हाइवा ने सड़कें कीं बर्बाद,...
