विद्यालय में निकल 3 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप; स्नेक कैचर राजा बारीक ने किया रेस्क्यू…
सरायकेला: संजय मिश्रा। खरसावां के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में 3 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप निकल आया। जिसके बाद दहशत का माहौल बन गया। इसकी तुरंत सूचना सरायकेला के स्नेक कैचर राजा बारीक को दी गई। मौके पर त्वरित पहुंचे राजा बारीक ने सुरक्षित तरीके से उक्त कोबरा सांप को रेस्क्यू किया। और सभी को बदलते मौसम के साथ बढ़ रहे सांपों के प्रभाव से सुरक्षित एवं सतर्क रहने की सलाह दी।
Advertisements

Advertisements

साथ ही सांप दिखने पर उसके साथ अनावश्यक रूप से छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह भी दी। जिसके बाद राजा बारीक ने रेस्क्यू किए गए उक्त कोबरा सांप को समीप के जंगल में ले जाकर सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

