Advertisements
Spread the love

जुबली पार्क का रोड बंद होने के कारण हो रहा है एक्सीडेंट और प्रत्येक दिन लग रहा है जाम

जमशेदपुर(दीप) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बागे जमशेद स्कूल के पास कीनन स्टेडियम से होकर गुजरने वाली सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, युवक का घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिष्टुपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है. कीनन स्टेडियम से लेकर साकची गोलचक्कर के बीच जाने वाली सड़क इन दिनों मुश्किलों का सबब बना हुआ है. सड़क हादसा होना, जाम लगना, यह आम बात हो गई है. पहले साकची जाने के लिए जुबली पार्क की सड़क एक बेहतर विकल्प था. लेकिन उसको बंद कर देने के कारण कीनन स्टेडियम वाली सड़क पर आवाजाही बढ़ गई है, जिस कारण रोज जाम लग रहा है. यह जानलेवा भी साबित हो रहा है. लोगों के पास विकल्प मरीन ड्राइव है, जो पहले से ही जानलेवा साबित होती रही है और अब यहां जाम की स्थिति है. इसको लेकर प्रशासन को ध्यान देना ही होगा. अब तक लॉकडाउन था, इस कारण गाड़ियां कम चलती थी जिस कारण पार्क के सड़क को बंद करने का असर मालूम नहीं चलता था. अब चूंकि लॉकडाउन हट चुका है,जीवन सामान्य की ओर बढ़ रहा है, गाड़ियां ज्यादा चल रही है, इस कारण अब सड़कें भी संकुचित होती जा रही है.

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित