पटमदा : भाजपा युवा मोर्चा पटमदा मंडल अध्यक्ष निरंजन रजक ने आगुईडांगरा में बांटे एक सौ कंबल
पटमदा : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए मुहैया कराया 100 कंबल वितरण के लिए । शुक्रवार को पटमदा प्रखंड के आगुईडांगरा गांव में भाजपा पटमदा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष निरंजन रजक के हाथों में किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए निरंजन रजक ने बताया कि सांसद विद्युत वरण महतो ने जाड़े के मौसम में हर साल जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण करते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करते हुए बारी बारी से कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान बाघाम्बर सिंह, सुनील रजक, धृतराष्ट्र सिंह, भास्कर सिंह, प्राणकृष्ट सिंह, घनश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।