Advertisements
Spread the love

पटना : बिहार में 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला

✍️ : संजय कुमार विनित 

Advertisements

बिहार सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक रूप से आंशिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।इस बाबत बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे पहले 17 जनवरी को भी तबादला हुआ था।

हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2005 बैच के आईएएस अधिकारी अजय यादव को शिक्षा विभाग में बतौर सचिव लगाया गया है। वहीं, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा को पर्यटन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।जमुई के बंदोबस्त पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा को जल संसाधन विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक श्याम बिहारी मीणा को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है‌। पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को संसदीय कार्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।2017 बैच के आईएएस अभय झा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाश निगम लिमिटेड, पटना को ग्रामीण कार्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको), पटना के प्रबंध निदेशक 2017 बैच के आईएएस योगेश कुमार सागर को नि:शक्तता समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है।

भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार को मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है‌। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा में अपर सचिव अहमद महमूद को निदेशक तकनीकी शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।