Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर :  भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

Advertisements

आदित्यपुर : भाजपा आदित्यपुर मंडल द्वारा सापड़ा पंप हाउस के पास कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधानसभा के विधायक चंपई सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Oplus_131072

आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्रा ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत 850 से अधिक नए सदस्य जोड़ने पर आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह को पुष्पगुच्छ और साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह सम्मान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। भाजपा के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की आगामी योजनाओं और क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

You missed