Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी फायरिंग मामले का हुआ खुलासा, चार किए गए गिरफ्तार

रिपोर्ट : दीप पाल 

Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जुगसलाई का जाहिद हुसैन उर्फ विक्की (23), मो. अरमान उर्फ पलला (20), कदमा शास्त्रीनगर का समीर कालिंदी (19) और बिष्टुपुर धतकीडीह की निखत परवीन उर्फ पूजा (30) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, स्मार्टफोन और स्कूटी बरामद की है।

कैसे हुआ खुलासा?

मंगलवार को सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 16 फरवरी की मध्य रात्रि गरीब नवाज कॉलोनी में मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़, निजाम और मुर्शिद के बीच आपसी विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी। इस मामले की जांच के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकीर आलम के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था, जिसकी मॉनिटरिंग सिटी एसपी द्वारा की जा रही थी।

जुगसलाई थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि खरकई रेलवे ब्रिज के पास चार संदिग्ध व्यक्ति, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, अवैध पिस्तौल के साथ घूम रहे हैं और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

गिरफ्तार महिला ने खोले राज

पकड़ी गई महिला निखत परवीन उर्फ पूजा ने पूछताछ में खुलासा किया कि यह अवैध पिस्तौल मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ और निजाम का था, जिन्होंने 16 फरवरी की रात फायरिंग के बाद इसे छुपाने के लिए उसे सौंप दिया था। पुलिस से पकड़े जाने के डर से वह इसे जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और अरमान उर्फ पलला को छिपाने के लिए दे रही थी, लेकिन तभी पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और फरार मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।

You missed