Advertisements
Spread the love

चाण्डिल शिशु-विद्या मंदिर में आरबीआई का वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

चाण्डिल संवाददाता :  कल्याण पात्रो

सरायकेला-खरसावां । भारतीय रिजर्व बैंक, रांची कार्यालय की ओर से गुरुवार को चांडिल स्थित नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आरबीआई, रांची के मैनेजर रोशन कुमार गिरिया, सीएफएल नीमडीह इंचार्ज हरानंद दास, भारतीय रिजर्व बैंक, रांची कार्यालय के सीएफएल ट्रेनर रंजीत कुमार महतो शामिल हुए. वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया. जिसमें भैया नवीन महतो, हरिचरण महतो, अमित किस्कू, दीप दास महतो, दिनेश महतो, शगुन मुर्मू, निशा कुमारी महतो, खुशी कुमारी और हरिश्चंद्र कुंभकार विजयी रहे. सभी को उपहार दिया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने छात्रों में वित्तीय साक्षरता के प्रसार के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में डिजिटल बैंकिंग में सतर्कता और वित्तीय जन-जागरूकता के महत्व पर छात्रों को जागरूक भी किया. मौके पर आरबीआई, रांची के मैनेजर ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक, देश के केंद्रीय बैंक के रूप में देश की वित्तीय और मौद्रिक व्यवस्था को विनियमित करने के साथ साथ वित्तीय शिक्षण, वित्तीय समावेशन व वित्तीय जनजागरण के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है. बैंक के रांची कार्यालय ने बैंक के 90वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष के लिए कई नवोन्मेषी कार्यक्रमों और अभिनव पहल का बीड़ा उठाया है. इसके अंतर्गत आरबीआई रांची कार्यालय ने राज्य के 90 विद्यालयों एवं महाविद्यालयो में वित्तीय शिक्षण व समावेशन संबंधित जागरूकता कार्यक्रम करने का निश्चय किया है, जिसमें विशेष योग्यता वाले बच्चों के स्कूल भी शामिल हैं.

You missed