Advertisements
Spread the love

विभिन्न समस्याओं को लेकर नामकुम प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मण्डल.. आरती कुजूर

Advertisements

राँची/नामकुम । प्रखंड में निवास करने वाले पूर्व जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मण्डल नामकुम प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाक़ात किया l प्रतिनिधि मण्डल ने  प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार से मुलाक़ात कर क्षेत्र के पानी, पेंशन,आवास,कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन सहित कार्यालय में काम करने में एवं क्षेत्र में दिव्यांग जनों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया l बीडीओ नामकुम ने तुरंत कार्यालय में काम में हो रही परेशानी को दूर कर, जरूरतमंद लोगों के पेंशन की समस्या को दूर किया और पानी की समस्या सहित अन्य परेशानी को दूर करने का रास्ता बताया, साथ ही प्रखंड कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए चलने वाले काउंसिल सेंटर की प्रभारी रजनीगंधा मैडम को जरुरी दिशा निर्देश दिया ताकि किसी को कोई परेशानी न हो l प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा उपाध्यक्ष  आरती कुजूर, आरा  पूर्व मुखिया दोरोथिया एक्का,खिजरी की पूर्व वार्ड सदस्य उर्मिला देवी शामिल थी ।

You missed