Advertisements
Spread the love

दुमका : कोयला डंपिंग यार्ड हटाने को लेकर निर्णायक आंदोलन की बनी रणनीति, अब उग्र हो सकता है आंदोलन

✍️  …मौसम गुप्ता दुमका

Advertisements

उपराजधानी दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिंग यार्ड से हो रहे प्रदुषण से परेशान रसिकपुर और आस पास के ग्रामीणों ने अब निर्णायक आंदोलन की रणनीति बनाई है। दरअसल दुमका में पिछले वर्ष लगातार अठारह सप्ताह (18) तक आंदोलन करने वाले ग्रामीण गोड्डा सांसद डॉ निशीकांत दूबे के इस आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया था कि 2024 के अंत तक दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला रैक हटा लिया जाएगा। लेकिन 2024 की बात तो छोड़िए 2025 का मार्च महिना चल रहा है और आम लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर अब रसिक पुर और आस पास के ग्रामीणों ने निर्णायक और उग्र आंदोलन की तैयारी में अभी से जुट गए हैं।

बैठक में लिया गया निर्णय

रविवार को कोयला डंपिंग यार्ड हटाने के लिए एक आवश्यक बैठक रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर आयोजित की गई। बैठक में डोर टू डोर कैंपेन करने, आंदोलन में सभी वर्गों को जोड़ने, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, और आगामी रविवार से लगातार धरना प्रदर्शन तेज करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में आंदोलन कारी अमन सिंह ने कहा कि कोयला डस्ट से अब लोग बिमार ही नहीं हो रहे हैं बल्कि अब लोग मर रहे हैं। इसलिए या तो कोयला रैक हटेगा या फिर हमें अपना घर द्वार बेच कर कहीं अन्यत्र शिफ्ट होना पड़ेगा।

डॉ निशीकांत दूबे के झूठे वादे ने आन्दोलन कारी को किया निराश

यहां बताते चलें कि गोड्डा सांसद डॉ निशीकांत दूबे ने जब यह वादा किया था कि दुमका से कोयला रैक हटा दिया जाएगा तो दुमका वासियों ने इसका पुरजोर स्वागत किया था। लेकिन श्री दूबे के झूठे वादों से कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलन कारी निराश हैं।
बैठक में रवि शंकर मंडल, संजय मंडल, मनोज कुमार पंडित, गोवर्धन मंडल, विष्णु यादव, एन एन पंडित, विक्रम शर्मा, सुरेश यादव, आशीष नायक, लकी कांत पंडित, बंटी शर्मा, भल्लाल देव, संतोष कुमार, लक्ष्मण पंडित, पवन शर्मा ,अमन सिंह, सिंधु यादव, तुलसी मंडल, राधे मंडल, अभय गुप्ता, रामप्रवेश कुमार, मनोज कुमार भगत, रिंकू महतो, छोटे शर्मा, लेबिन कुमार, डिस्को मंडल आदि उपस्थित थे।

You missed