Advertisements
Spread the love

पाकुड़ (सुमित भगत) :- विधायक दिनेश मरांडी के निर्देश पर सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान ने मंगलवार शाम डायरिया प्रभावित बाबूपुर गाड़ा टोला का जायजा लिया । सीएस के साथ चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम पहुँची थी ।

Advertisements

 

सीएस ने गाँव मे जाकर ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी लिया। वही स्वास्थ्य टीम ने कई लोगो की स्वास्थ्य जांच भी किया। साथ ही दवा भी उपलब्ध कराया। सीएस ने ग्रामीणों को अपना मोबाइल नम्बर देते हुए कहा कि किसी भी तरह का बीमारी होने पर सीधे संपर्क करे। तुरन्त स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी। इसमे डरने की बात नही है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना है। बताते चले कि इस गांव में फैले डायरिया को लेकर विधायक ने उपायुक्त पाकुड़ को मंगलवार को जानकारी देकर त्वरित कार्यवाही करने को कहा गया था। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अशोक भगत भी उपस्थित थे।

You missed