Advertisements
Spread the love

सरायकेला : सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में मंगलवार को सरायकेला खरसावां जिला मैक्सी टैक्सी संघ की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मैक्सी टैक्सी संघ का पुनगर्ठन किया गया। जिसमें दिकुराम माझी को अध्यक्ष,चन्द्रशेखर आचार्य,मो हुसैन व शैलेश सिंह को उपाध्यक्ष,बैद्यनाथ महतो को महासचिव, अब्दुल करीम अंसारी को सह सचिव एवं अवनी गोराई को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

 

इसके अलावे अश्विनी कुमार राणा,राजा दारोगा,अनिल कुमार सिंह, सुरज महतो,मो सफार आलम,चन्द्रेश कुमार सिंहा,आर के प्रभात,संजय सिंह,करण हो,मानिक चंद्र पट्टनायक व विकास मंडल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मैक्सी टैक्सी संघ के अध्यक्ष दिकुराम माझी ने बताया जल्द ही संघ द्वारा जिला प्रशासन से मिलकर एक बैठक करने का आग्रह किया जाएगा जिसमें नए भाड़ा का निर्धारण के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

You missed