
रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड की सामाजिक संस्था रामकृष्णा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
गम्हरिया : रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड की सामाजिक संस्था रामकृष्णा फाउंडेशन की ओर से सीएसआर के तहत गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, ईसीजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श, हड्डी रोग जांच, नेत्र जांच, रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर जांच जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। जांचोपरांत चिकित्सीय परामर्श के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इससे पूर्व इस शिविर का उद्घाटन रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शक्ति सेनापति, पंचायत की मुखिया रिंटू देवी, पंसस अमरेश ईश्वर, वार्ड सदस्य रानी गुप्ता तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुदीप्ता पाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके कंपनी के सीओओ सेनापति ने कहा कि स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण सम्भव है। इसी उद्देश्य से कंपनी द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत यहां स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की निःशुल्क चिकित्सा मुहैया कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कंपनी की ओर से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान इस विद्यालय का जिर्णोद्धार करने तथा गांव में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक पुस्तकालय खोलने की घोषणा भी किया। इस मौके पर मुखिया व पंसस द्वारा गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके समाधान कराने का आग्रह भी किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रामकृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ है। इस शिविर में कुल 322 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के सफल आयोजन में सीएसआर प्रमुख संजय कुमार, रोहित कुमार, केएन देव, प्लांट एक के एचआर प्रबंधक रिंटू, मुखर्जी, मैनक गुप्ता, प्रवीण कुमार, चितरंजन सिंह, सतीश महतो, यूनियन के प्रतिनिधि तारकेश्वर यादव, दिनेश राम, अच्छेलाल यादव, संजय कुमार आदि की प्रमुख भूमिका रही।
Related posts:

