Advertisements

दुमका : मुफ्फसिल स्कूल गांदो में पुलिस ने चलाया जागरूकता शिविर…
मौसम गुप्ता… ✍️
Advertisements

पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देशानुसार जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांदो गांव के हाई स्कूल मैदान में बुधवार को दुमका पुलिस की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी मुफस्सिल थाना, आईपीएस प्रशिक्षु डॉ मोहमद सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा मुहैया कराई गई| मौके पर लोगों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया एवं साईबर अपराध से बचने के टिप्स दिए गए| शिविर में आमजनों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया| इसके अलावा शिविर में जनता व पुलिस के बीच दूरी को कम करने की बात कही गई| इस मौके पर डीटीओ जयप्रकाश करमाली ,सीओ अमर कुमार ,एसडीपीओ विजय कुमार महतो, मुफ्फसिल इंस्पेक्टर सत्यम कुमार ,सब इंस्पेक्टर रविशंकर और नंदन सिंह मौजूद रहे ।
Related posts:
Chandil ; कपाली में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक में छाया रहा बिजली पानी का मुद्दा,एसडीपीओ ने क...
जिलिंगोड़ा में शोक की लहर: सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पौते वीर सोरेन को दी श्रद्ध...
नक्सल प्रभावित क्षेत्र रायजमा की महिलाएं हो रहे आत्मनिर्भर, झारखंड ही नही देश के कोने-कोने तक पहुँच ...
