Spread the love
  1. घाटशिला : विक्रम संवत २०८२ वर्ष के पहला दिन को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया…

दीपक नाग… ✍️

Advertisements
Advertisements

अंग्रेजी कलैंडर से ५७ साल आगे चलता है । अंग्रेजी कलैंडर में जहां २०२५ साल चल रहा है वहीं हिन्दू रक्षा वर्ष का यह २०८२ है ।

कल रविवार शाम को घाटशिला के राज स्टेट मैदान से हिन्दू नववर्ष का शोभायात्रा निकाला गया । भारी संख्या में लोग इस पर्व को मनाने के लिए निर्धारित समय पर यात्रा आरंभ होने का स्थल पहुंचे।

कार्यक्रम सौहार्द और शान्ति पूर्ण ढंग से पुरा करने के लिए पदस्थापित प्रशिक्षुक आई. पी. एस. के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुस्तैदी के साथ कार्यभार संभाले हुए थें ।

शोभा यात्रा डी. जे. के थाप पर झुमते और मुख्य रास्तों से गुजरते हुए शहर का परिभ्रमण किया । निर्धारित समय काल के लगभग यात्रा समाप्त हुआ।

असंख्य गेरुआ झंडा युवाओं के हाथों का शोभा बना हुआ था और जय श्री राम का संयुक्त ध्वनि परिवेश को बांधे रखा था । कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ ।

स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा मुख्य सड़क के दोनों और से जाम मुक्त करवाया जा चुका था । जिससे कि, शोभा यात्रा और साधारण आवागमन के लिए लोगों को परेशानी न उठानी पड़े ।

 

You missed