Advertisements
Spread the love

रांची : राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में झारखंड बालिका टीम उपविजेता बनी…

दीपक नाग… ✍️

Advertisements

झारखंड की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, प्रमिला सोरेन बनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रो बॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ३२ वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 28 से 30 मार्च 2025 तक भिलाई, छत्तीसगढ़ में संपन्न हुई।

झारखंड टीम ने अपने लीग मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले लीग मैच में हरियाणा को 25-19, 25-17 से, दूसरे लीग मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ को 25-10, 25-13 से और तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश को 25-1, 25-3 से हराया।

इसके बाद क्वार्टरफाइनल में झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 25-20, 25-22 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में टीम ने मुंबई को 25-15, 25-09 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में झारखंड ने पहले सेट में शानदार खेल दिखाते हुए बढ़त बनाई, लेकिन कर्नाटक के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25-22, 13-25, 21-25 से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

झारखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रमिला सोरेन को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी के रूप में चुना गया, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।

झारखंड टीम की इस उपलब्धि पर डॉ. राजेश गुप्ता, भरत कांशी, जमील अंसारी, सुनील चक्रवर्ती, आलोक दुबे, विजेता वर्मा, वेदांत कौस्तव, शंकर दुबे, शिव शंकर पांडे, नगीना कुमार, सोनू सिंह, देवव्रत कुमार, मनीष सहदेव, कीर्ति कुमार, गौरव सिंह, नीरज वर्मा, नीतीश सिंह, राकेश कुमार, विवेक कुमार, विश्वजीत कुमार, क्वीन ठाकुर, सुकांता कुंडू, सुनीता महतो, रणधीर ज्वाला, अमित कुमार, अरुणा यादव, अन्नू यादव, सरस्वती, जेबा, तमन्ना, शाहरा, अंशुमन, अजित जयसवाल सहित कई खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने टीम को बधाई दी।

झारखंड थ्रो बॉल टीम की इस शानदार उपलब्धि से राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल मजबूत होगी और खेल के क्षेत्र में झारखंड का नाम ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

You missed