Advertisements

चाकुलिया: मुख्य बाजार सड़क पर चलती बाइक में शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार मुख्य सड़क में बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप गुरुवार को एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई. यह बाइक संख्या डब्ल्यूबी – 34 के -9816 पश्चिम बंगाल के केंदुआपाड़ा के रतन पाल की है. इस दौरान आग लगते ही बाइक सवार बाइक खड़ी कर उतर गया. बाइक धू- धू कर जलने लगी. इसके कारण सड़क पर अफरा तफरी मच गई. आसपास में लोगों की भीड़ लग गई. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से बाइक में आग लगी है. स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बाइक में लगी आग को बुझाई। तब तक काफी हद तक बाइक जल चुकी थी.
Advertisements


