Advertisements
Spread the love

सरायकेला : जिले में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 73 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

जगबंधु महतो… ✍️

Advertisements

सरायकेला : सरायकेला जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा शनिवार से पूरी तरह ठप हो गई है । क्योंकि, इस सेवा से जुड़े 73 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गई है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले ढाई महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसके अलावा 19 एम्बुलेंसों में से केवल 4 ही संचालन योग्य हैं, शेष 15 एंबुलेंस खुद अस्वस्थ पड़ी हुई हैं। उन लोगों का कहना है कि, कई बार मेंटेनेंस की मांग की गई पर सम्मान फाउंडेशन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। एम्बुलेंस चालक मनोरंजन महतो ने बताया कि एम्बुलेंसों में प्राथमिक उपचार, ऑक्सीजन और अन्य जरूरी उपकरण तक नहीं हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे बिना किसी जॉइनिंग लेटर के काम कराया जा रहा है न तो मोबाइल दिए गए हैं और न ही सुरक्षा या सुविधा से जुड़ा कोई अन्य सामान। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। झारखंड सरकार ने फरवरी 2025 में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सम्मान फाउंडेशन को 108 एम्बुलेंस सेवा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी थी। परंतु सेवा की गुणवत्ता और संचालन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो यह हड़ताल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को गहरे संकट में डाल सकती है।

You missed