Spread the love

दुमका में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन, बाबूलाल मरांडी होंगे मुख्य अतिथि

Advertisements
Advertisements

मौसम गुप्ता : दुमका ब्यूरो

दुमका : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा दुमका के इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर दुमका में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने की। बैठक का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू द्वारा किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने निर्देश देते हुए कहा कि आदिवासी समाज से जुड़े समर्पित, सक्रिय और संगठनात्मक रूप से योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पारितोष सोरेन ने कहा कि सम्मेलन में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक मंडल में तैयारी बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया।
सम्मेलन की तैयारियों को व्यवस्थित और समन्वित ढंग से संपन्न कराने हेतु मंडलवार प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो संबंधित मंडलों के अध्यक्षों और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तैयारी बैठकें आयोजित करेंगे। नियुक्त मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारी इस प्रकार हैं । रामगढ़ एवं ठाड़ीहाट कालेश्वर मुर्मू, बिरेन्द्र मरांडी जामा एवं चुटोबेदिया  सुरेश मुर्मू, मनोहर हेमब्रम दुमका एवं गांदो मार्शल ऋषिराज टुडू, चारलेस हांसदा मसलिया एवं बसमत्ता  गुंजन मरांडी, भुवनेश्वर टुडू रानीश्वर एवं आसनबनी  प्रो. अंजुला मुर्मू, रमेश मुर्मू शिकारीपाड़ा एवं सरसडंगाल  संतोष सोरेन, टिबू हेमब्रम
काठीकुंड  पारितोष सोरेन, सोनी हेमब्रम बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पारितोष सोरेन, आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालेश्वर मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, जिला मंत्री सोनी हेमब्रम एवं गुंजन मरांडी, जिला महामंत्री संतोष सोरेन एवं भुवनेश्वर टुडू, चारलेस हांसदा, मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी, मनोहर हेमब्रम, कान्दन हेमब्रम, सनत मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।