Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: झारोटेफ़ ने निकली ध्यानाकर्षण रैली, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉय फेडरेशन ( झारोटेफ़) की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अभ्यास पाठशाला मध्य विद्यालय से प्रखंड कार्यालय तक शिक्षकों व कर्मचारियों ने ध्यानाकर्षण रैली निकाली. इस दौरान रैली के माध्यम से उन्होंने अपनी 11 सूत्रीय मांगों की लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट किया. प्रमुख मांगों में शिक्षक संवर्ग में एमएसीपी की शुरुआत, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करना, केंद्रीय कर्मियों की तर्ज पर शिशु शिक्षण भत्ता देना समेत अन्य मांगे शामिल हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा के माध्यम से मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा गया. रैली में प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, युधिष्ठिर प्रसाद, विलियम टोप्पो, कोषाध्यक्ष कृष्ण पद महतो, एडविन कुजूर, चंद्रशेखर तिवारी प्राण-किशोर महतो, रामकृष्ण घोष, जगदीश चंद्र महतो, दयामय मण्डल, विष्णुपद महतो, मृणाल कर, विनय दास, आद्यनाथ उरिन्दा, सुकुमार राउत, अशोक कुमार महतो, संदीप बेरा, अरुण पोद्दार, परितोष सीट, साथी तिवारी, गीता महतो, कुसुम कुमारी साव, प्रदीप कुमार माजी, बिरसा भगत, सुजय घोष, रामकृष्ण रजक, देवव्रत घोष, लिबुनस तिग्गा, विद्युत गोराई, पथिक चन्द्र दे आदि कर्मी उपस्थित थे.

Advertisements

You missed