
चाकुलिया: चौठीया में धूमधाम और सम्मान के साथ मनाया गया विश्व मजदूर दिवस
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह

चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत स्थित चौठीया गांव में बुधवार को विश्व मजदूर दिवस बड़े धूमधाम और सम्मान के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. इस दौरान विधायक के हाथों लाल झंडा फहराकर मजदूर वर्ग को सम्मानित किया गया. अपने प्रेरणादायी संबोधन में विधायक ने कहा कि मजदूर वर्ग हमारे देश की रीढ़ है, उनके परिश्रम से ही देश की प्रगति संभव है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे.

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सचिव बलराम महतो, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, भृत्ति सुंदन महतो, गौतम दास, ग्राम प्रधान भागवत टुडू, नगर पंचायत के सचिव सुजीत दास, राम बास्के, मनोज महतो, मिथुन कर, मनोज गोप, कृति महतो, रंजीत दास, सहदेव गोप, संजीत सिंह, ग्वाला दत्त, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रामदास मुर्मू, सनातन हांसदा, लखन सोरेन, सुराई टुडू, खुदीराम हांसदा, मनोज महतो, मुकुंद मुर्मू, लखन मुर्मू, रतन मुर्मू, संजीत महतो, महेंद्र महतो, दुवाई मुर्मू, अरुण हांसदा, डोमेन मुर्मू आदि उपस्थित थे.

