
चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने गुरू गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया स्थित रघुनाथ मुर्मू चौक पर गुरू गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती के अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी ने गुरू गोमके के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू न केवल ओल चिकी लिपि के जनक थे, बल्कि वे समाज, संस्कृति और आदिवासी पहचान के सशक्त प्रतीक भी रहे हैं. उनकी दूरदर्शिता, समर्पण और शिक्षा के प्रति जागरूकता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम माण्डी, नगर अध्यक्ष मो. गुलाब, गौतम दास, विशाल बारिक, पुलक रंजन महापात्र, राम बास्के, अमर हांसदा, गौतम शर्मा, बिक्रम बारीक, बापी राय, गणेश दत्ता, राशिद खान आदि उपस्थित थे.

