
चाकुलिया: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद चुनाव का मतगणना हुआ संपन्न, कराया गया शपथ ग्रहण
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विगत कल हुए बाल संसद चुनाव का मतगणना संपन्न हुआ. इस दौरान प्रधानमंत्री पद में भैया ध्रुवजीत बारीक, उप प्रधानमंत्री के पद पर तृषा सिंह, राष्ट्रपति के पद पर सुखी हेंब्रम, उप राष्ट्रपति के पद पर राजवीर सिंह, सेनापति मोहित दास, सह सेनापति प्रतीक सिंह चयनित हुए. इस दरमियान विद्यालय के प्रधानाचार्य कमला कांत प्रमाणिक ने सभी विजयी उम्मीदवारों का माला पहनाकर स्वागत किया. तत्पश्चात् सभी का शपथ ग्रहण कराया गया. सभी को अपना दायित्व पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से पूरा करने को कहा गया. इस मौके पर विद्यालय के आचार्य हरिपद महतो, मनोज महतो, विकास महतो, तापस बेरा, अरुण महतो, गौरहरि दास, विप्लव टुडू, सुजीत मैती, लक्ष्मी सिंह, दिलीप महतो, शांतनु घोष, पिंकी घोष, वंदना दास आदि उपस्थित थे.


