Advertisements
Spread the love

राँची । अनगड़ा प्रखण्ड अंतर्गत गोन्दली पोखर स्थित जी०पी० मध्य एवं उच्च विद्यालय, हेसल (खोपी सरना) ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शानदार एवं शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय से कुल 99 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 83 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी, 15 द्वितीय श्रेणी तथा 1 तृतीय श्रेणी में सफल हुए।
विद्यालय की मेधावी छात्रा रश्मि रानी ने 466 अंक (93.2%) प्राप्त कर प्रखण्ड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके विषयवार अंक इस प्रकार हैं: हिन्दी – 95, अंग्रेज़ी – 87, गणित – 93, विज्ञान – 95, सामाजिक विज्ञान – 96, संस्कृत – 78।

प्रतिमा कुमारी ने 464 अंक (92.8%) प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें हिन्दी – 97, अंग्रेज़ी – 93, गणित – 90, विज्ञान – 80, सामाजिक विज्ञान – 91, संस्कृत – 93 अंक प्राप्त हुए।
सन्नू महतो ने 461 अंक (92.2%) के साथ तीसरा तथा सानिया परवीन ने 450 अंक (90%) प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। सानिया को हिन्दी – 93, अंग्रेज़ी – 89, गणित – 86, विज्ञान – 89, सामाजिक विज्ञान – 89 तथा संस्कृत में 84 अंक प्राप्त हुए।

इसके अतिरिक्त 24 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के प्रदर्शन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. अमर कुमार चौधरी एवं विद्यालय के प्राचार्य  ब्रजेश कुमार महतो ने इस अद्भुत सफलता पर समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। साथ ही, उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

You missed