
आदिवासी संगठनों ने धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों की रक्षा और स्थानीय विवादों को लेकर बुलाया बंद

रांची | झारखंड के विभिन्न आदिवासी संगठनों ने 04 जून 2025, मंगलवार को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है। इस बंद के दौरान राज्यभर में जनजीवन प्रभावित रहने की संभावना है, हालांकि आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं चालू रहेंगी।
बंद का आह्वान राज्य में चल रहे कई सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर किया गया है। संगठनों का कहना है कि सरकार और प्रशासन आदिवासी समुदाय की आस्था से जुड़े स्थलों और हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे लेकर यह सामूहिक विरोध जरूरी हो गया है।
ये हैं प्रमुख मुद्दे जिनको लेकर बुलाया गया है बंद
सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद , मरांग बुरू (आदिवासियों का पारंपरिक धार्मिक स्थल) , पारसनाथ हिल्स, गिरिडीह , लुगु बुरू , मुधर हिल्स, पिठोरिया दिउरी दिरी (तमाड़) और बेड़ो महदानी सरना स्थल की सुरक्षा इन सभी मामलों को लेकर आदिवासी संगठनों ने एक संयुक्त मोर्चा बनाकर बंद को सफल बनाने की रणनीति तैयार की है पिछली बार झारखंड बंद के दौरान कई जिलों में आम नागरिकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा था। कई लोग बंद की जानकारी न होने के कारण बाहर निकले, जिससे टकराव की स्थिति बनी और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। इसलिए आम लोगों से अपील की गई है कि वे मंगलवार को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, और स्थिति को देखते हुए प्रशासन एवं बंद समर्थकों के साथ सहयोग करें।
राज्य प्रशासन ने बंद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

