Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर बाबा उमाकांत जी महाराज  आश्रम में किया गया वृक्षारोपण

Advertisements
Advertisements

राँची । विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर  5 जून 2025 को अनगड़ा प्रखंड के हेसल जारा स्थित बाबा उमाकांत जी महाराज के पावन आश्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और जनमानस में हरियाली के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर आश्रम के सेवादारों, अनुयायियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं द्वारा संबोधन भी दिया गया, जिसमें पेड़ों के महत्व और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। आश्रम परिवार का संकल्प है कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे और समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा जताई। मौके पर भदवा महतो बैजनाथ महतो जीतू महली समेत कई लोग मौजूद रहें ।

You missed