Spread the love

चाकुलिया: मारवाड़ी महिला समिति और मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वाधान में 14 जून को आयोजित होगा महा रक्तदान शिविर

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अग्रसेन भवन (धर्मशाला) में आगामी 14 जून शनिवार को मारवाड़ी महिला समिति और मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वाधान में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. यह महा रक्तदान शिविर स्व. प्रदीप लोधा एवं स्व. प्रवीण लोधा की पुण्य स्मृति में सरिता लोधा एवं गोपी कृष्णा के सौजन्य से किया जायेगा. यह शिविर 14 जून शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. इसकी जानकारी मारवाड़ी महिला समिति के सदस्य रीता लोधा ने दी. साथ ही उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान करें और पीड़ितों के रक्षक बनकर जीवन दाता कहलाने का गौरव प्राप्त करने का आग्रह किया.

Advertisements
Advertisements