Spread the love

सरायकेला: आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के उपलक्ष पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सरायकेला जिला मुख्यालय व सभी प्रखंड मुख्यालयों के साथ साथ ग्रामीण स्तर पर 12 जगह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

इधर,जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडल कारा में कोविड गाइडलाइन के बीच जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में कुल 13 मामलो की सुनवाई की गई जिसमें छह मामलो का निष्पादन करते हुए आठ बंदियो को रिहा किया गया। छह मामलो के बंदी बिलेटी लोहार,राहुल कुमार सिंह,मोनु संन्यासी,मो फिराज,दिनेश मुखी,श्रीवास्तव सिंह,सबीर अली व लालमोहन दा को रिहा किया गया।

जेल अदालत में मुख्य रुप से प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश विजय कुमार,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंजु कुमारी,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद,अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कवितांजलि टोप्पो,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम एस के पिंगुवा,एपीपी पी के सिंह व जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया उपस्थित थे। प्रधान जिला व सत्र न्याायधीश विजय कुमार,न्यायिक पदाधिकारियो व जेल अधीक्षक द्वारा महात्मा गांधी के तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मध्य में राष्ट्रगान भी गाया गया। इस दौरान आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर प्रारंभ अमृत महोत्सव से संबंधित पैन इंडिया जागरुकता कार्यक्रम का प्रसारण यू ट्यूब लिंक द्वारा किया गया। डीएलएसए द्वारा चलाए जा रहे डोर टू डोर कार्यक्रम व प्रभात फेरी कार्यक्रम के तहत अभी तक 600 से अधिक लोग लाभान्वित हुए है।

Advertisements

You missed