Advertisements

विधायक समीर मोहंती ने वीर शहीद गणेश हांसदा के पंचम शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बांसदा चौक स्थित वीर शहीद गणेश हांसदा की आदमकद प्रतिमा पर सोमवार को विधायक समीर महान्ती ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. यह कार्यक्रम शहीद गणेश हांसदा के पंचम शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था. इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने कहा कि शहीद गणेश हांसदा जैसे वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और ऐसे शहीदों की स्मृति में हम सबको एकजुट होकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देना चाहिए.
Advertisements


इस मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, चाकुलिया प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्राआ, सचिव गुरुचरण मांडी, प्रखंड सचिव बलराम महतो, निर्मल दुबे, गोपन परिहारी, समीर दास, बिशु ओझा, गौतम दास, कृति महतो, पप्पू राउत आदि उपस्थित थे.
Related posts:
SARAIKELA NEWS : भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी; बैठ...
Vananchal 24 tv live.com खबर का असर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को आज बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज...
नोनीहाट:रामगढ़ थाना के प्रशासन बल ने हंसडीहा थाना क्षेत्र में घुसकर गिट्टी लधे ट्रक को किया जप्त...

