
मोटेशन के एवज में रिश्वत मांगने पर एसीबी की कार्रवाई, पूर्व में अनगड़ा में भी सी आई के पद पर रहे थे पदस्थापित

झारखंड/पलामू । भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पलामू एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने नवा बाजार प्रखंड में कार्यरत अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह जमीन के मोटेशन कार्य के एवज में शिकायतकर्ता से यह राशि मांग रहे थे। मामले की पुष्टि करते हुए एसीबी सूत्रों ने बताया कि वादी द्वारा पहले ही शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पूर्वनियोजित योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जैसे ही शैलेश कुमार ने ₹30,000 की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि शैलेश कुमार पूर्व में रांची जिले के अनगड़ा अंचल में अंचल निरीक्षक (CI) के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वे पलामू जिले में अंचलाधिकारी (CO) के पद पर कार्यरत थे। उनकी गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है । ₹30,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी ने किया गिरफ्तार
शिकायतकर्ता से मोटेशन के बदले की थी रकम की मांग
पूर्व में अनगड़ा अंचल में CI, वर्तमान में पलामू CO एसीबी की कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में मचा हड़कंप पलामू एसीबी अब शैलेश कुमार से विस्तृत पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Related posts:

