Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: चड़क पूजा में दिखा आस्था व भक्ति का अनूठा संगम, उमड़ी भीड़

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय चड़क पूजा के अंतिम दिन गुरुवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान पुजारी शिव दास पांडा ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई. पाट भोक्ता निताइ गोप और उमेश भारती ने पक्का घाट तालाब में स्नान किया. इसके बाद दोनों भोक्ता कील पर लेट गये. श्रद्धालुओं ने कील पर लेटे दोनों भोक्ताओं को मंदिर पहुंचाया. इस दौरान दोनों ने भगवान शिव की पूजा की.

Advertisements

इसके बाद जीभ फोड़ भोक्ता बिक्की सरदार, मोहन सरदार, मिठू बेहरा समेत अन्य ने अपनी जीभ में लोहे का कील और रंजीत बेहरा, सामु बेहरा, शांतनु बेहरा समेत अन्य ने जीभ में लोहे का रड घोंपकर पक्का घाट तालाब से नाचते हुए चंडेश्वर शिव मंदिर पहुंचे. सभी ने मंदिर की परिक्रमा कर शिव की पूजा की. रजनी फोड़ भोक्ता अपनी बांह में रस्सी आर पार कर नाचते हुए मंदिर पहुंचकर पूजा की. इसके उपरांत भोक्ताओं ने बारी बारी से उल्टा लटककर आग के ऊपर झूलकर और आग के अंगारे के ऊपर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था दिखाई.

चड़क पूजा देखने के लिए महिला और पुरूषों की भीड़ उमड़ी. पांचों दिन प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा. मंदिर परिसर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती थी.

You missed