Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: सातनाला पहाड़ पूजा में भक्तों की उमड़ी भीड़, ग्रामीणों ने मेला का उठाया लुफ्त

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातू पंचायत स्थित आमाभूला गांव के पास मंगलवार की शाम को सातनाला पहाड़ पूजा धूमधाम से की गई. पहाड़ पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुजारी कालिपद महतो ने की पूजा संपन्न कराई. इस दौरान आमाभूला, सोनाहातू, बाघबासा, भालुकनाला, काशियाबेड़ा, चिंयाबाधी, मालखाम समेत अन्य गांव के ग्रामीणों ने पूजा स्थल पर पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की. क्षेत्र के लोगों का मानना है कि पहाड़ पूजा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है और गांव में खुशहाली रहती है. क्षेत्र के लोग इसी उद्देश्य से वर्षो से पूजा करते आ रहे हैं. पहाड़ पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया और लोग पूजा के पश्चात मेला का भी लुत्फ उठाया.

You missed