
बहरागोड़ाः दो ट्रैकों के आमने-सामने की टक्कर में बाल बाल बचा गैस टैंकर चालक
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा अंतर्गत माटीहाना चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसा होने पर एक ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक एक सौलह चक्का हाईवा (WB 33F 2701) बहरागोड़ा से पश्चिम बंगाल ओर जा रहा था. उसी समय एक गस टैंकर (NL 02 AA 1219) पश्चिम बंगाल से जमशेदपुर की ओर आ रहा था. उसी समय माटिहाना फ्लाईओवर के ऊपर दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की गैस टैंकर की चालक उत्तर प्रदेश राज्य के बलिया निवासी गर्जन सिंह (45 वर्ष) केबिन में ही फंस गया. देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. साथ ही सूचना पाकर त्वरित पहल करते हुए बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद गैस टैंकर में फंसे हुए चालक को निकालने के लिए क्रेन बुलाया गया. करीब एक घंटा कड़ी मेहनत के बाद फसें हुए चालक को निकाल कर 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा में भर्ती कराया गया. जहां फिलहाल वह चिकित्साधीन है.


आए दिन हो रही है सड़क दुर्घटना में हो रही है वृद्धि:
स्थानीय लोगों का कहना है कि बहरागोड़ा में दोनों साइड का सर्विस सड़क में काम चालू रहने के कारण हो रही है. पश्चिम बंगाल की और जाने वाली अनेक गाड़ी गलत दिशा से होकर गुजरते हैं. इसी कारण माटिहाना सड़क पर आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है. लोगों ने कहा की गैस टैंकर में गैस भरी हुई है अगर टक्कर और तेज होती तो गैस टैंकर क्षतिग्रस्त होने से गैस लीक हो जाता तब स्थिति को संभालने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

