
चाकुलिया: मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने किया पूजा पंडाल निर्माण कार्य का खूंटी पूजन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित वन विभाग कार्यालय के समीप शुक्रवार को मां भवानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा पंडाल निर्माण का खूंटी पूजन विधिवत रूप से किया. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल स्थित गिधनी के पुजारी कौशिक दास ने मंत्रोचारण कर पूजा अर्चना संपन्न कराई. पूजा के संबंध में समिति के अध्यक्ष शिव मंगल सिंह ने बताया की मां भवानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजित किया जायेगा. दुर्गा पूजा को लेकर पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया जायेगा. वहीं आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी. साथ ही मेला भी आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. साथ ही सभी युवाओं को पूजा की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया.


इस मौके पर वीरेंद्र तिवारी, रवींद्रनाथ मिश्रा, शिव मंगल सिंह, रामाकांत सिंह, नारायण झा, पवन अग्रवाल, गंगा नारायण दास, रवि बेरा, रवि तिवारी, पवन सिंह, नील दास, राज सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अंकित सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

